Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

इस बीमारी से परेशान हैं शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बहन और मशहूर एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. हाल ही में अपने स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट शेयर करते हुए शमिता ने बताया कि उनकी हाल ही में सर्जरी हुई है. इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में शमिता अस्पताल के गाउन में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में, उन्होंने सभी फैन्स को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की सलाह दी है. और साथ ही शमिता ने ये भी कहा है कि सभी को अपनी तबीयत को लेकर सावधान रहना चाहिए. आपको बता दें, शमिता शेट्टी ‘एंडोमेट्रियोसिस’ नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, और इससे पहले श्रुति हसन, सेलिना जेटली और सुमोना चक्रवर्ती जैसी कई एक्ट्रेस को भी इस बीमारी का सामना करना पड़ा है.