Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेव्स पहल की सराहना की

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि वो भारत को फिल्म और मनोरंजन का वैश्विक केंद्र बनाने के मकसद से शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘वेव्स शिखर सम्मेलन 2025’ को लेकर उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि भारत पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच पहली बार ‘वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट’ (वेव्स) की मेजबानी करेगा।

प्रधानमंत्री ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया जिसे खान ने सोमवार रात को फिर से साझा किया। खान ने कहा कि यह ‘‘एक ऐसी पहल है जो रचनात्मकता को बढ़ावा देती है।’’ उन्होंने अपनी ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘‘मैं हमारे देश में आयोजित होने वाले फिल्म और मनोरंजन विश्व शिखर सम्मेलन - वेव्स का बहुत उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं।’’

शाहरुख (59) ने कहा, ‘‘यह पहल भारतीय अर्थव्यवस्था में हमारे उद्योग की भूमिका के साथ-साथ एक ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में इसकी ताकत को स्वीकार करती है... और सबसे बढ़कर, यह एक ऐसी पहल है जो रचनात्मकता को बढ़ावा देती है।’’ अभिनेताओं अक्षय कुमार, अनिल कपूर एवं संजय दत्त और निर्माताओं एकता कपूर और रितेश सिधवानी सहित अन्य कलाकारों ने भी इस पहल की सराहना की है।