Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शाह-नड्डा विपक्ष के लिए नहीं छोड़ना चाहते कोई मौका?

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन बीजेपी के लिए 2024 में ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है. राम मंदिर को बीजेपी अपनी सबसे बड़ी सफलता के तौर पर दर्शा रही है और माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यही रामलला बीजेपी की सियासी नैया को पार करने का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे. राम मंदिर उद्घाटन से पहले बीजेपी बड़ी तैयारी में जुटी है और 2024 के चुनाव को राम मंदिर मुद्दे के एजेंडे पर ही रखने का प्लान बनाया है ताकि विपक्षी दलों का कोई भी नैरेटिव काम न आ सकें?

अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस बैठक में शिरकत करेंगे. राम मंदिर को लेकर हो रही इस बैठक में बीजेपी ने देशभर से अपने नेताओं को बुलाया है. बीजेपी के सभी प्रदेशों के अध्यक्ष सहित दो-दो पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव में राम मंदिर उद्घाटन को अपनी ऐतिहासिक सफलता के तौर पर पेश कर सियासी लाभ उठाने की तैयारी कर रखी है. ऐसे में अमित शाह और जेपी नड्डा मंगलवार की बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम पर बड़ा अभियान चलाने का मंत्र दे सकते हैं.