Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

सुल्तानपुर में तेज तूफान का कहर, 7 की मौत, 21 घायल, बिजली आपूर्ति ठप

जिले में बुधवार को आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। इस भीषण तूफान से बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। तूफान के कारण 50 से अधिक ट्रांसफॉर्मर और कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया किकल दोपहर करीब 3 बजे आए इस शक्तिशाली तूफान में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “इस तूफान में 7 लोगों की मौत हुई है और 21 लोग घायल हुए हैं। साथ ही बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। 50 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर और कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली विभाग इस पर काम कर रहा है।” बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है और संबंधित विभागों को मौके पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है और राहत कार्यों में सभी टीमें सक्रिय हैं।