Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

अहमदाबाद शहर के कई स्कूलों को ईमेल से मिली बम की धमकी

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. कलोल में भी एक स्कूल को उड़ाने की धमकी दी गई है. इस धमकियों के मिलने के साथ ही पुलिस प्रशासन और बम स्क्वॉड की टीम ने जांच शुरू कर दी है. अहमदाबाद में जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, उनमें जेबर स्कूल, जायडस स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल और डीएवी इंटरनेशनल स्कूल का नाम शामिल है. इन स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजा गया है.