Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती, सेंसेक्स पहुंचा 84 हजार के पार

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में 50 बेस प्वाइंट की कटौती के बाद ग्लोबल मार्केट में उछाल आया जिससे इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुए। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी का डर दूर होने के साथ वहां के बेरोजगारी के डेटा जारी होने से भी मार्केट को मजबूती मिली।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,359 अंक बढ़कर 84,544 पर जबकि एनएसई निफ्टी 375 अंक चढ़कर 25,790 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा बढत में रहे, जबकि भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, टीसीएस और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा गिरे।

ज्यादातर सेक्टर के शेयरों में बढत रही जिसमें रियलिटी, पावर, टेलीकॉम, ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स सबसे आगे रहे।

एशियाई बाजारों में सियोल का कोस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढत के साथ बंद हुए, जबकि इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए।

गुरुवार को यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार बढत के साथ बंद हुए। गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,547 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।