Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

मीडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ने से सेंसेक्स, निफ्टी में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सेबी के पेश किए गए नए एफएंडओ नियमों के बीच इक्विटी बेंचमार्क इ़ंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,769 प्वाइंट गिरकर 82,497 पर जबकि एनएसई निफ्टी 546 अंक टूटकर 25,250 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा गिरे वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा चढे। सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट रही इसमें रियलिटी, ऑयल एंड गैस, आईटी, ऑटो, प्राइवेट सेक्टर बैंक, कैपिटल गुड्स और फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई बढत के साथ जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिले जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। 

वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढत के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 5,579 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर बंद रहे।