Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

महंगाई में नरमी से सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए

Mumbai: शुरुआती कारोबार के दौरान नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद गुरुवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। महंगाई में नरमी से आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जगी है जबकि अमेरिका की कम महंगाई के डेटा से ग्लोबल मार्केट को बूस्ट मिलने की उम्मीद है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 204 अंक बढ़कर 76,810 पर जबकि एनएसई निफ्टी 75 अंक चढ़कर 23,398 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा बढत में रहे, वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल सबसे  ज्यादा गिरे। सेक्टोरल मोर्चे पर, आईटी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और हेल्थ सर्विसेज के शेयर सबसे ज्यादा बढे जिससे बाजार में तेजी आई, जबकि एफएमसीजी, एनर्जी, मीडिया और बैंक सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा गिरे।

एशियाई बाजार मिले जुले रुख के साथ बंद हुए। चीन का शंघाई कंपोजिट और सियोल का कोस्पी बढत के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई और हॉन्गकॉ़न्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। ब्याज दरों में कटौती पर फेडरल रिजर्व के ऐलान के बाद बुधवार को यूरोपीय बाजार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे, वहीं वॉल स्ट्रीट मिले जुले रुख के साथ बंद हुआ। बुधवार को एफआईआई ने 426 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।