Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

अमेरिका में नीतिगत दर घटने की उम्मीद से घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,022 अंक चढ़ा

Stock Market: इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स ने बुधवार को ज़ोरदार वापसी की, जिससे तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसकी वजह सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर हुई खरीदारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर घटाने की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से घरेलू बाजार में उछाल आया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,022 अंक बढ़कर 85,609 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 320 अंक चढ़कर 26,205 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा
लुढ़के।

सेक्टर के हिसाब से सभी इंडेक्स में भारी खरीदारी देखी गई। इसमें धातु, तेल और गैस, पूंजीगत सामान, बिजली, आईटी, वित्तीय सेवाएं, बैंक, हेल्थकेयर और ऑटो शामिल थे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त के साथ जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप के बाजार बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं मंगलवार को वॉल स्ट्रीट भी बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध खरीदार बन गए और उन्होंने 785 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।