Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी, FII की निकासी से सेंसेक्स 75 हजार से नीचे आया

अमेरिकी बाजार में कमजोरी और जवाबी शुल्क लगाए जाने को लेकर चिंताओं और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच सोमवार को लगातार पांचवें दिन इक्विटी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स एक फीसदी से ज्यादा गिरकर 75,000 के अहम स्तर से नीचे आ गया। 

बीएसई सेंसेक्स 856 अंक गिरकर 74,454 पर जबकि एनएसई निफ्टी 243 अंक टूटकर 22,552 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक से जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा गिरे जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, नेस्ले और आईटीसी सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर को छोडकर ज्यादातर सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। करीब सभी एशियाई बाजार नुकसान में बंद हुए। फ्रांस की मार्केट को छोड़कर ज्यादातर यूरोपीय बाजार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,449 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।