Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

बैंक और कुछ आईटी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 270 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,500 अंक के पार

एशिया के दूसरे बाजारों में मजबूत रुख, बैंकों और चुनिंदा आईटी शेयरों में खरीदारी से मंगलवार को बाजार में तेजी आई जिससे इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका ने पारस्परिक शुल्कों के निलंबन को एक अगस्त तक बढ़ा दिया है। निवेशक प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार पर निर्णायक प्रगति का इंतजार कर रहे हैं। 

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 270 अंक चढ़कर 83,712 पर जबकि एनएसई निफ्टी 61 अंक बढ़कर 25,522 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड सबसे ज्यादा बढ़त में रहे जबकि टाइटन, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बिजली, रियलिटी, आईटी, पूंजीगत वस्तुओं ने बाजार की गति को सहारा दिया जबकि स्वास्थ्य सेवा, मेटल और दूरसंचार शेयरों में नरमी रही। जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कम्पोजिट, सियोल के कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग सहित सभी प्रमुख एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ज्यादातर यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 321 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी खरीदी।