Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

इंडसइंड बैंक में भारी गिरावट, विदेशी फंड के फ्लो के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में करीब एक फीसदी की गिरावट

कंपनियों की कमजोर तिमाही आय और विदेशी फंड की निकासी से इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। इंडसइंड बैंक की कमाई के नतीजे के बाद उसके शेयर में करीब 19 फीसदी की गिरावट आई जबकि एनटीपीसी ने गुरुवार शाम को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे पोस्ट करने के बाद चार फीसदी की गिरावट दर्ज की।

बीएसई सेंसेक्स 662 अंक टूटकर 80,000 से नीचे 79,402 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 218 अंक गिरकर 24,180 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा गिरे जबकि एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक बढत में रहे।

करीब सभी सेक्टर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए सिर्फ एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों ने मुनाफा कमाया। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हॉन्गकॉन्ग बढत जबकि टोक्यो गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 5,062.45 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।