Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरा, सेंसेक्स 241 अंक फिसला

विदेशी फंड की निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 241 अंक टूटकर 77,378 पर जबकि एनएसई निफ्टी 86 अंक गिरकर 23,440 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक से इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्रा टेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और सन फार्मा सबसे ज्यादा गिरे जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा बढत में रहे।

आईटी शेयरों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, कैपिटल गुड्स, रियलिटी, पावर, मीडिया, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखी गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और सियोल का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार मिले जुले रुख पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बंद रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 7,170 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।