Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से सेंसेक्स 77 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

दुनिया भर के बाजारों में ताजा गिरावट, रूस-यूक्रेन युद्ध, ब्रेंट क्रूड के दाम में तेज बढोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81,373 पर जबकि एनएसई निफ्टी 34 अंक टूटकर 24,716 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा गिरे जबकि अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा बढत में रहे। 

क्षेत्रीय मोर्चे पर आईटी, मेटल, तेल और गैस, और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों ने बाजारों को नीचे खींचा जबकि पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, वित्तीय सेवाएं, रियल्टी, मीडिया और पावर शेयरों ने बाजार को गति दी। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ वहीं सियोल का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट छुट्टी के कारण बंद रहा।

सोमवार को यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6,449 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।