Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

लोकसभा चुनाव से पहले राजौरी में सुरक्षा बलों की गश्त

जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों राजौरी शहर और इसके आसपास के इलाकों में गश्त की। इस एक्सरसाइज में जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल शामिल रहे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संसदीय चुनावों को देखते हुए अलग-अलग सुरक्षा बलों के बीच कोऑर्डिनेशन मजबूत करने, एरिया डॉमिनेशन और इलाके से रूबरू होने के मकसद से राजौरी शहर और उसके आसपास के इलाकों में गश्त लगाई गई। राजौरी में जिला पुलिस लाइंस से शुरू होकर गश्ती दल शहर के कई इलाकों और इसके आसपास के इलाकों से होकर गुजरा। इसकी अगुवाई वरिष्ठ अधिकारियों ने की।

गश्त के दौरान शहर के लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चीज के बारे में सुरक्षा बलों को जानकारी दें। जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग पांच चरणों में होगी। पहले चरण 19 अप्रैल को उधमपुर में, दूसरे चरण26 अप्रैल को जम्मू में, तीसरे चरण सात मई को अनंतनाग-राजौरी में, 13 मई को चौथे चरण श्रीनगर में और पांचवें चरण 20 मई को बारामूला में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी।