Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

J-K: किश्तवाड़ में छुपे हुए आतंकियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जम्म कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों की तलाश में दूसरे दिन भी शुक्रवार को तलाशी अभियान जारी रहा। सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें गुरुवार को सिंहपोरा-चटरू इलाके में ऑपरेशन त्राशी शुरू किया था, जिसमें हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। इस क्षेत्र में तीन से चार आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया गया था।

अधिकारी ने कहा, "तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी है। घेराबंदी को मजबूत करने और छिपे हुए आतंकियों का पता लगाने के लिए अभियान को तेज करने के लिए और अधिक जवानों को तैनात किया गया है।" मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के करंदी गांव के रहने वाले थे। वो किश्तवाड़ जिले में तैनात 17वीं राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत थे।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुरुवार को आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा करने और जमीनी हालात और परिचालन रणनीति का आकलन करने के लिए किश्तवाड़ जिले का दौरा किया। रिपोर्ट के अनुसार इलाके में अभी भी चार आतंकी छुपे हुए हैं।