Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Telangana: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन को दिया जाएगा नया रूप, 720 करोड़ का है बजट

दक्षिण मध्य रेलवे ने तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की मुख्य इमारत को तोड़ना शुरू कर दिया है। इसे नए सिरे से बनाने के लिए 720 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना का मकसद ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाना है। पुराने रेलवे स्टेशन से भावनात्मक तौर पर जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि नए सिरे से बनाते वक्त इमारत के ऐतिहासिक शिल्प को ध्यान में रखा जाएगा।

एक संरक्षणवादी ने नए सिरे से विकास की योजना पर नाखुशी जताई। उनके हिसाब से ये गैर-जरूरी है। रेल अधिकारियों का कहना है कि वे स्टेशन को नया रूप दे रहे हैं। वे भरोसा देते हैं कि यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी, जिनसे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन 151 साल से हैदराबाद रेलवे स्टेशन नेटवर्क का अहम हिस्सा रहा है। इसे 1874 में निजाम ने बनवाया था। 1950 में भारतीय रेल में विलय होने के बाद इसका विस्तार किया गया। स्टेशन से रोजाना करीब डेढ़ लाख लोग यात्रा करते हैं।