Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

उधमपुर में आतंकवादियों की तलाश जारी

आतंकवादियों का पता लगाने के लिए उधमपुर जिले के बसंतगढ़ जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। आतंकवादियों ने पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की है। रविवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरदराज के गांव में हाल ही में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) सदस्य मारा गया था।

बसंतगढ़ के पनारा गांव से उस समय गोलीबारी की सूचना मिली जब पुलिस और वीडीजी के एक गश्ती दल ने संदिग्ध आतंकवादियों का सामना किया।