Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, PM मोदी हो सकते है टारगेट

चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शहर के कुल 26 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से धमकी भरे संदेश भेजे गए है । सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी स्कूल परिसरों में तैनात की गईं। सभी स्कूलों की पूरी तरह से जांच और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राहत की बात यह है कि जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

धमकी भरे ईमेल में 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ईमेल की गहनता से जांच कर रही है साथ ही सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इस पूरे मामले में सेक्टर-17 पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर व सुरक्षा एजेंसियां मिलकर मामले की जांच कर रही हैं। आम जनता से अपील की जा रही है कि घबराने या पैनिक करने की कोई आवश्यकता नहीं है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।