Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खुश दिखे स्कूली बच्चे

दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस बार भी स्कूली बच्चों से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को अपने करीब पाकर बच्चे भी बेहद खुश दिखे।

अपने 98 मिनट के संबोधन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी उस सेक्शन में गए जहां स्कूली बच्चे बैठे थे। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और उनसे हाथ भी मिलाया। स्कूली बच्चों ने खुशी जताई कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री को इतने करीब से देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के भाषण से बहुत प्रेरित हुए।