Breaking News

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |   J&K: पुंछ के तीन इलाकों में संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन     |  

ट्रोलिंग पर राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने सदन में जताया दुख

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया में ट्रोल किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है. आज राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उन्होंने इस पर दुख जताया. धनखड़ ने सदन के सदस्यों से कहा कि पिछले दिनों उनके बारे में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा जिस तरह की टिप्पणी की गई है, उससे आहत हैं. उन्होंने कहा कि झुककर नमस्कार करना मेरा संस्कार है.

राज्यसभा के सभापति ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर कहा कि जब संबंधित पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से इस बारे में बात की तो उनके खिलाफ और भी अधिक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. धनखड़ ने कहा कि वो हर किसी से झुक कर नमस्कार करते हुए मिलते हैं. वो अपनी विनम्रता को बरकरार रखते हैं और अपने संस्कारों का पालन करते हैं लेकिन भारतीय संस्कृति के इस परंपरा का मजाक बनाया जा रहा है.