Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

फिल्मों में ‘बाय वन गेट वन ऑफर’ पर बोले संजय गुप्ता

आजकल हर जगह ‘बाय वन गेट वन ऑफर’ का बोलबाला है. अब ये फिल्मों में भी देखने को मिल रहा है. इस ऑफर में आपको एक टिकट पर दूसरा टिकट मुफ्त मिलता है. हाल ही में विक्की कौशल-सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में ऐसा ऑफर देखने को मिला था. पिक्चर की शुरुआती कमाई 5.49 करोड़ रुपये थी और इस फिल्म में बाय वन गेट वन ऑफर काम कर गई थी. इसके बाद से कई फिल्मों में ऐसे ऑफर ज्यादा देखने को मिलने लगे. इंडस्ट्री, ट्रेड और इग्जिबटर की ओर से कहा जा रहा है कि ये ऑफर लंबे समय में नुकसानदेह साबित हो सकता है.