Breaking News

IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |  

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के मसले को सुलझाने की सलमान खान ने की कोशिश

कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच के झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले हफ्ते विक्की जैन ने अंकिता के सामने कहा था कि उन्होंने उन्हें दिल दिया, दिमाग दिया, प्यार दिया, पैसा दिया. इन बातों पर ऐतराज जताते हुए सलमान खान ने विक्की से पूछा कि क्या प्यार सिर्फ अपने ही किया? अंकिता ने कुछ नहीं किया? अंकिता आपसे प्यार नहीं करती, तो क्या आपकी शादी होती? सलमान खान की बातें सुनकर विक्की ने तुरंत कहा कि मैंने ये बातें मजाक में कही थी. लेकिन अंकिता ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है.