Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

J&K चिनाब नदी में जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए खोले गए सलाल डैम के गेट

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सलाल डैम के गेट खोल दिए। यह कदम नदी के जल प्रवाह को संतुलित करने और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। भारी बारिश की वजह से जम्मू क्षेत्र की कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।