Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा...रानी रामपाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से हॉकी हटाने का किया विरोध

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने गुरुवार को संन्यास लेना का ऐलान किया। रानी के पिता ठेला खींचने का काम करते थे और वो अपने करियर के दौरान हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर लोगों के लिए प्रेरणा बनीं। रानी की अगुआई में भारत ने 2021 में टोक्यो खेलों के दौरान ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथी पोजीशन हासिल की।

रानी ने कहा, "बहुत ही दुखदायक खबर आई है कि हॉकी पूरी दुनिया पसंद करती है। कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है। जब 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता, तो इसने मुझे वास्तव में प्रेरित किया। आज बहुत से ऐसे बच्चे होंगे जो सोचते होंगे कि वे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगे, ऐसा नहीं करना चाहिए, फेडरेशन को इन खेलों को शामिल करना चाहिए। लोग चार साल से खेलों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।"

उन्होंने कहा, "कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा हो गया। मुझे लगता है कि हॉकी इंडिया और बाकियों को खेलों में हॉकी को बाहर करने के इस फैसले के खिलाफ लड़ना चाहिए और उम्मीद है कि हमें कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।"