Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Royal Enfield की बिक्री में हुई 11 फीसदी बढ़ोतरी, सेल हुई 86,978 यूनिट्स

Delhi: मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने सितंबर में 86,978 गाड़ियां बेचीं। सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 78,580 गाड़ियां बेची थीं। 

रॉयल एनफील्ड ने बयान में कहा कि घरेलू बाजार में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 79,326 इकाई रही, जो पिछले साल सितंबर महीने में 74,261 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि उसका एक्सपोर्ट  सितंबर, 2024 में बढ़कर 7,652 इकाई हो गया है, जो पिछले साल इसी महीने 4,319 यूनिट था। 

रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी. गोविंदराजन ने कहा, "हमने अपने हालिया ऑफर की वजह से सितंबर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल क्लासिक 350 ने लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता को मजबूत किया है।"