Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

J-K: रामबन में तबाही के बाद राहत कार्य जारी, राजमार्ग बंद होने से कारोबार पर असर

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने से हुई तबाही के बाद उससे उबरने की कोशिशें जारी है। लगातार तीसरे दिन भी राहत कार्य चल रहा है। अचानक आई बाढ़ की वजह से प्रमुख बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और महत्वपूर्ण सड़कों से संपर्क टूट गया है।

प्रशासन, डिजास्टर रिस्पांस टीमें और वॉलिंटियर मलबा हटाने और सामान्य हालात बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर हुई तबाही ने लोगों के कारोबारों को उजाड़ दिया। वे इससे उबरने के लिए जूझते दिख रहे हैं।

राजमार्ग का करोल खंड सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। लगातार भूस्खलन और जमा हुए मलबे की वजह से निकासी अभियान विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड के जरिए कश्मीर घाटी तक वैकल्पिक सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की कोशिशें जारी है। भारी तबाही की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को दोबारा पूरी तरह खोलने में वक्त लग सकता है।