Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

दिल्ली में बेघर और बीमार लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू, CM ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘अपना घर आश्रम’ और दिल्ली सरकार की संयुक्त पहल के तहत बेघर और बीमार लोगों के बचाव एवं देखभाल के लिए कई एंबुलेंस और वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर रहने वाले बीमार और असहाय लोगों को उपचार और आश्रय उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा, “आज हमने अपना घर आश्रम की एंबुलेंस और वैन को रवाना किया है। इनके माध्यम से शहर में बेघर और बीमार लोगों को बचाकर आश्रम लाया जाएगा, जहां उनका इलाज और देखभाल की जाएगी।”

मदर्स डे पर ‘आफ्टरकेयर योजना’ की घोषणा

इससे पहले रविवार को मदर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘युवा आफ्टरकेयर योजना’ की घोषणा की। इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष में 3.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना उन युवाओं के लिए तैयार की गई है, जो सरकारी ‘आफ्टरकेयर होम्स’ से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल बच्चों को संरक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर भविष्य देना है, ताकि कोई भी बच्चा या युवा स्वयं को अकेला, असहाय या उपेक्षित महसूस न करे।

लाजपत नगर स्थित चाइल्ड केयर होम का दौरा

मदर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाजपत नगर स्थित ‘विलेज कॉटेज होम’ का दौरा किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र में उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में वर्तमान में 88 चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (CCI) संचालित हो रहे हैं। ये संस्थान सरकार और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के सहयोग से चलाए जा रहे हैं। इनमें 18 वर्ष तक के बच्चों को देखभाल, सुरक्षा, शिक्षा, पुनर्वास और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है।