Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

West Bengal: रेमल तूफान का दीघा में बड़ा असर, भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान रेमल का असर पूरे पश्चिम बंगाल और आस पास के राज्यों में दिख रहा है। दीघा जिले में रविवार देर शाम को भारी बारिश हुई जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया।

रेमल का असर बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी पड़ रहा है। रेमल के असर से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है। आइएमडी के मुताबिक चक्रवाती तूफान रेमल कुछ और समय तक पश्चिम बंगाल के उत्तरी और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ जाएगा। इसके सोमवार तक कमजोर होने की उम्मीद की गई है।