Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

सीतापुर: मिश्रिख रेंज में पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

सीतापुर वन प्रभाग की मिश्रिख रेंज के बैसौली गांव (गोंदलामऊ ब्लॉक) स्थित गौशाला के पास एक वयस्क नर तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में पकड़ा गया। पिछले कई दिनों से इलाके में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत थी। वन विभाग की टीम ने कैमरा ट्रैप और सतत निगरानी के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर सफलता हासिल की।

इस अभियान का नेतृत्व प्रभागीय निदेशक नवीन खंडेलवाल, सहायक वन संरक्षक बृजेश पांडे, रेंज अधिकारी सिकंदर सिंह व पूरी टीम ने किया। पकड़े गए तेंदुए की प्राथमिक जांच पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने की। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और NTCA प्रोटोकॉल के तहत उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर तत्काल सूचना दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।