Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

Amit Shah: अमित शाह आज राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में होंगे शामिल, वर्तमान मुद्दों और चुनौतियों पर होगी चर्चा

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से शुरू होने जा रहे दो-दिवसीय ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा होगी। देश भर की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के 850 से अधिक अधिकारी ‘हाइब्रिड’ प्रारूप (ऑनलाइन और आमने-सामने) में होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। नौवीं राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन ‘हाइब्रिड’ स्वरूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कांफ्रेंस दोनों तरीके से शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।