Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

लाल किला धमाका: NIA ने दक्षिण कश्मीर में तलाशी अभियान चलाया

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में तलाशी ली। एनआईए के अधिकारियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से आरोपी यासिर अहमद डार को भी तलाशी के लिए साथ ले गए। अहमद को "व्हाइट कॉलर" आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। तलाशी दक्षिण कश्मीर के शोपियां के पदपवन इलाके और पुलवामा के पंपोर इलाके में चल रही थी। तलाशी डार के कहने पर की गई, जो इस मामले में नौवां आरोपी है। उसने जांचकर्ताओं को इन इलाकों में कुछ ठिकानों के बारे में बताया था।