Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कोयंबटूर, नीलगिरी के लिए रेड अलर्ट जारी, राज्य में अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना

Tamil Nadu: तमिलनाडु में मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए कोयंबटूर और नीलगिरी जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। डिंडीगुल, थेनी और तेनकासी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।राज्य के बाकी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है।

कोयंबटूर में रेड अलर्ट के बाद एहतियात के तौर पर बचाव और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए नीलगिरी टीएनडीआरएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि, बीती शुक्रवार शाम को तंजावुर, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर, नागपट्टिनम जिलों समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक बारिश हुई।