Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

रवीना टंडन का तमिल डेब्यू, सूर्या के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अब तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ एक नई फिल्म में दिखेंगीं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी कर रहे हैं और इसे सितारा एंटरटेनमेंट्स प्रोड्यूस कर रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने रवीना को उनके 53वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “सदाबहार @TandonRaveenaa को जन्मदिन की शुभकामनाएं! #Suriya46 की टीम में आपका स्वागत है। आगे एक शानदार सफर हमारा इंतजार कर रहा है।”

ये फिल्म सूर्या के करियर की 46वीं फिल्म होगी। मेकर्स ने बताया कि इसकी शूटिंग मई के आखिर तक शुरू हो जाएगी और फिल्म 2026 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सूर्या को आखिरी बार 2025 की फिल्म ‘रेट्रो’ में देखा गया था, जबकि उनकी अगली रिलीज ‘करुप्पु’ है। रवीना टंडन जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगीं, जो मशहूर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।