Breaking News

बिहार के भागलपुर में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, मदरौनी गांव में बाढ़ जैसे हालात     |   छत्तीसगढ़: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA केके चंद्राकर के घर ED की रेड, 7 ठिकानों पर छापेमारी     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी आज लौटेंगे पटना, मोतिहारी में बाबूधाम महोत्सव का करेंगे उद्घाटन     |   हवाई सफर महंगा होने के आसार: ATF की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू एयरलाइंस के लिए ₹6.28 प्रति लीटर महंगा     |   दिल्ली: मौजपुर प्ले स्कूल सील, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट और इमरजेंसी एग्जिट नहीं था     |  

Maharashtra: रवीना टंडन ने किए साईं बाबा के दर्शन, कहा- बचपन से ही रहा है शिरडी से नाता

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बुधवार को शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए। साईं बाबा मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।

बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने कहा, "मेरे पापा 50 साल से आ रहे थे और फिर बचपन से तो मैं ही आ रही हूं जब से पैदा हुईं हूं तब से आई हूं। मेरे बच्चे भी जब से पैदा हुए हैं पहले मैं उनको यहां लाई और बाबा के चरणों में रखा था दोनों को मेरे बेटे और बेटी को और बहुत ही पुराना नाता है मेरा बाबा के साथ और मेरे पापा गुजर गए थे। 

2022 में और 2023 में जब मैं पहली आई बाबा पास तो मैंने अपने पापा को सपने में भी नहीं देखा था उनके जाने के बाद और जब मैं पहली बार पापा के बाद पहली बार बाबा के पास आई और मैंने मेरे फादर को साक्षात देखा उनके बगल में हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं, तो मुझे पता है कि बाबा ही नहीं लेकिन मेरे फादर भी यहीं रहते हैं बाबा के पास।"