Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Odisha: एक हफ्ते में दूसरी बार खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार

ओडिशा के पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के खजाने रत्न भंडार को गुरुवार को एक हफ्ते में दूसरी बार खोला गया, ताकि कीमती सामान को अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखा जा सके। अधिकारियों के मुताबिक खजाना सुबह 9.51 बजे फिर से खोला गया।

भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के सामने पूजा-अर्चना करने के बाद, रत्न भंडार से कीमती सामान को ट्रांसफर करने के लिए ओडिशा सरकार की गठित सुपरवाइसरी समिति के सदस्य सुबह करीब नौ बजे मंदिर में दाखिल हुए।

पिछली बार 46 साल बाद 14 जुलाई को खजाना खोला गया था। उस दिन रत्न भंडार के बाहरी कमरे से आभूषण और कीमती सामान को स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया था।