Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

एडवांस बुकिंग में दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म एनिमल ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है. ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस बीच रिलीज के पहले दिन फिल्म कितना कमाएगी ये भी कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, रिलीज से पहले ही एनिमल ने सनी देओल की गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लेकिन, अब कहा जा रहा है कि जिस हिसाब से फिल्म को लेकर बज बना हुआ है ये फिल्म शाहरुख खान की पठान और जवान को भी पीछे छोड़ने में कामयाब रहेगी?

एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. ट्रेलर लॉन्च होने के बाद रणबीर कपूर के एक्शन अवतार को लोगों ने काफी पसंद किया है. ये देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि एनिमल अपने ओपनिंग डे पर भारत में 60 करोड़ रुपए तक का बिजनेस कर सकती है. हालांकि, फिल्म ने टाइगर 3 और गदर 2 को मात दे दी है. अपने ओपनिंग डे पर टाइगर 3 ने 22.48 तो गदर 2 ने 17.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन, एनिमल के हिंदी वर्जन ने अबतक 29.26 की कमाई कर ली है.