Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

राम चरण की फिल्म 'Peddi' का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता राम चरण अभिनीत "पेड्डी" 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। "आरआरआर", "येवडू", "मगधीरा" ​​और "ध्रुव" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता ने रविवार को राम नवमी के अवसर पर ये घोषणा की। "पेड्डी" का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसे वृद्धि सिनेमा के बैनर तले मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 

चरण ने आगामी फिल्म की पहली झलक के लिंक के साथ एक्स पर लिखा "ये #PeddiFirstShot हैप्पी श्री राम नवमी #PEDDI आपको 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दिखाई देगी।" "पेड्डी के 1.05 मिनट के "पहले शॉट" में, अभिनेता को क्रिकेट बैट चलाते और गेंद को पार्क के बाहर मारते हुए दिखाया गया है। "पेड्डी" में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी हैं।

इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने किया गया है। संगीत ए. आर. रहमान का, छायांकन आर रत्नावेलु का, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला का और संपादन नवीन नूली ने किया गया है। चरण को आखिरी बार एस. शंकर द्वारा निर्देशित "गेम चेंजर" में देखा गया था।