Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राजस्थान: प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान पहुंचे, करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर जिले में करणी माता मंदिर में देवी के दर्शन किए। मोदी बीकानेर हवाई अड्डे पर पहुंचे और देशनोक स्थित मंदिर की ओर रवाना हुए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य लोग भी थे। मोदी गुरुवार को बीकानेर जिले में रेलवे, सड़क, बिजली, जल और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह पलाना में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री देश में रेल अवसंरचना को निरंतर बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।