Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राजस्थान: कांग्रेस नेत्री के बयान पर बवाल, आराधना मिश्रा के खिलाफ बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा के बैठक में 'भारत माता की जय' का नारा लगाने वाले कार्यकर्ताओं को डांटने को लेकर बुधवार को बीजेपी की युवा शाखा ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रदर्शनकारी हाथों में 'भारत माता की जय' लिखी तख्तियां लिए हुए थे। उन्होंने कांग्रेस नेता का पुतला जलाया।

इससे पहले मंगलवार को राज्य के लिए कांग्रेस की चुनाव पर्यवेक्षक मिश्रा ने कहा था कि घटना को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में नारे नहीं लगाने के लिए कहा था। कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि मिश्रा ने किसी को भी भारत माता की जय का नारा लगाने से नहीं रोका।

सोमवार को आदर्श नगर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान मिश्रा और जयपुर इकाई के अध्यक्ष आर. आर. तिवारी के सामने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए थे। राज्य के लिए कांग्रेस की चुनाव पर्यवेक्षक मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने उम्मीदवार के पक्ष में नारे नहीं लगाने की सलाह दी।

 इसके बाद कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाना शुरू कर दिया। मिश्रा ने कहा, "अगर आपको नारे लगाने का शौक है, तो कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाइए।" एक वीडियो में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता हंगामा करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं।