Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

पाकिस्तान के पेशावर में राज कपूर की पैतृक हवेली का होगा जीर्णोद्धार, संग्रहालय खुलेगा

महान अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की जन्मशताब्दी के अवसर पर, पाकिस्तान में पुरातत्व निदेशालय के फील्ड ऑफिसर फजल-ए-हादी खान खलील ने बताया कि पेशावर में भारत के महान शोमैन की हवेली का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा और इसको एक संग्रहालय के रूप में खोला जाएगा। शोमैन की हवेली वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है। इस हवेली को पाकिस्तान के पुरातत्व निदेशालय ने टूटने  से बचाया था।
 
फील्ड ऑफिसर फजल-ए-हादी खान खलील ने पीटीआई-वीडियो को बताया, 'पुरातत्व निदेशालय ने इस इमारत को जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पाया। इस इमारत को 2021 में ध्वस्त किया जा रहा था। पुरातत्व निदेशालय ने उन्हें नोटिस दिया। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और इस इमारत को खरीदा।''

उन्होंने कहा, "हालांकि इस इमारत की हालत कमजोर है लेकिन इस इमारत का दस्तावेजीकरण पूरा हो चुका है। इस इमारत का अब संरक्षण होगा। इस इमारत को जल्द ही इसकी मूल स्थिति में बहाल कर दिया जाएगा और यह एक संग्रहालय के रूप में जनता के लिए खुला रहेगा।"
 
14 दिसंबर, 1924 को पेशावर में प्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी देवी कपूर के घर जन्मे राज कपूर भारतीय सिनेमा में एक दिग्गज अभिनेता और निर्माता के रूप में प्रसिद्ध हुए, जिसकी वजह से हवेली को "राज कपूर हवेली" कहा जाने लगा।

उन्होंने कहा, "आज हम जिस जगह पर खड़े हैं उसे राज कपूर हवेली कहा जाता है। राज कपूर भारतीय फिल्म उद्योग के सितारे थे। वो एक फिल्म निर्माता और निर्देशक थे।इस हवेली की पृष्ठभूमि ऐतिहासिक है। यह ब्रिटिश निर्माण का एक जीवंत उदाहरण है। यह इसे 1920 और 1924 के बीच पृथ्वीराज कपूर के पिता और राज कपूर के दादा बशेश्वरनाथ (दीवान बशेश्वरनाथ सिंह कपूर) ने बनवाया था।''

हवेली अलग-अलग जगह के विजिटर्स को आकर्षित करती है। विशेष रूप से इतिहास, वास्तुकला और राज कपूर की विरासत में रुचि रखने वाले लोगों को।