लोको पायलट के एक डेलिगेशन ने कल यानी बुधवार को संसद भवन में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इस दौरान लोको पायलट्स राहुल के सामने अपनी मांगों को उठाया. राहुल ने सभी की मुलाकात रेल मंत्री से करवाई. लोको पायलट प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल गांधी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने संसद भवन में उनके कक्ष में पहुंचे.