Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

राजस्थान के रण में राहुल और प्रियंका गांधी की एंट्री

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियां जमकर पसीना बहा रही हैं. इस बीच राजस्थान के रण में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कूद पड़े हैं. बीजेपी से मुकाबले के लिए गांधी परिवार ने मोर्चा संभाल लिया है. पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है. बीजेपी पिछली बार राजस्थान की 25 में से 25 सीटें जीती थी. इस बार भी बीजेपी मिशन 25 के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. साल 1984 में कांग्रेस ने यहां से क्लीन स्वीप किया था, जिसके बाद से वह सभी सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है.