उत्तर प्रदेश की बेहद हॉट लोकसभा सीट रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई. यहां 58.04 फीसदी वोट पड़े हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के राहुल गांधी और बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के बीच माना जा रहा है. इस सीट पर बसपा ने ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट दिया है. राहुल गांधी पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.