Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- अब युवा, किसान उनसे नफरत करते हैं

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "एक तरफ नफरत और हिंसा है, अहंकार है और दूसरी तरफ प्यार, सम्मान और भाईचारा है।"

राहुल गांधी ने कहा, "एक तरफ गांधी हैं और दूसरी तरफ गोडसे है। एक तरफ नफरत और हिंसा है, अहंकार है और दूसरी तरफ प्यार, सम्मान और भाईचारा है।"

राहुल गांधी ने कहा, "अब आप देखिए कि वे जहां भी जाते हैं, नफरत और गुस्सा फैलाते हैं और मध्य प्रदेश में जो हुआ है, युवा और किसान उनसे नफरत करने लगे हैं।"