Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की असम में एंट्री

पूर्वोत्तर के मणिपुर से मकर संक्रांति के मौके पर शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को असम में शिवसागर जिले से दाखिल हो गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की न्याय यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी. लोकसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ ही राहुल गांधी के असम में दाखिल होने से पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कितनी भी यात्रा कर लें, लेकिन जनता कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देगी. ऐसे में सवाल उठता है कि राहुल की असम यात्रा से बदरुद्दीन अजमल क्यों बेचैन हो रहे हैं?

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ दिनों तक असम में रहेगी और 17 जिलों से होकर गुजरेगी. इससे साफतौर पर समझा जा सकता है कि कांग्रेस का असम पर खास फोकस है. इस दौरान असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे. साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे. असम में यात्रा सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से भी गुजरेगी तो अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिन राहुल गांधी गुवाहाटी के शिवधाम में होंगे. इस तरह कांग्रेस ने असम में 2024 के लिए सियासी माहौल को बनाने की रणनीति है.