Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

देश के बाहर रुपया एकाउंट खोलने की इजाजत देगा आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि वो देश के बाहर रुपया खाता खोलने की इजाजत देगा। ये कदम डोमेस्टिक करेंसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूरी करेंसी बनाने की रणनैतिक योजना का हिस्सा है। 

सेंट्रल बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि उभरते मैक्रो इकोनॉमिक एनवायरनमेंट के साथ फेमा (विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून) ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क के जुड़ाव पर जोर होगा। इसके साथ अलग-अलग दिशानिर्देशों को रेशनलाइजेशन बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

आरबीआई ने कहा कि उसने 2024-25 के लिए रणनैतिक कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है। साथ ही एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ईसीबी) ढांचे को सरल बनाने और ईसीबी और व्यापार क्रेडिट रिपोर्टिंग और अप्रूवल  (स्पेक्ट्रा) परियोजना के लिए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के फेज वन को शुरू करने का कॉन्सेप्ट रखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई डोमेस्टिक करेंसी को ग्लोबल लेवल पर मेन करेंसी में शामिल करने के लिए 2024-25 में भारत के बाहर रह रहे रेसीडेंट (पीआरओआई) को देश के बाहर रुपया खाता खोलने की अनुमति देगा।