Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पुणे की यरवदा जेल में प्रतीक्षालय का उद्घाटन, कैदियों से मिलने आने वालों को मिलेगी सुविधा

Maharashtra: पुणे की यरवदा जेल में कैदियों के रिश्तेदारों के लिए अब एक निश्चित स्थान तय कर दिया गया है। इस जगह पर कैदियों से मिलने आए उनके रिश्तेदार आराम से बैठकर उनका इंतजार कर सकते हैं। साइबेज नाम की आईटी कंपनी की सीएसआर शाखा ने इसे विकसित किया है। माना जा रहा है कि इससे एक साथ हजारों लोगों को सुविधाएं मिलेंगी

सोमवार को इस वेटिंग एरिया यानी प्रतीक्षा क्षेत्र का उद्घाटन जेल और साइबेज के अधिकारियों ने किया। इसके विकास का जिम्मा साइबेज फाउंडेशन जेल प्रशासन और स्थानीय सरकारी विभागों ने उठाया था।

साइबेज फाउंडडेशन की प्रमुख ने बताया कि, "यरवदा जेल में जाहिर तौर पर 2,700 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में या किसी भी समय, यहां 6,500 से 7,000 कैदी रहते हैं, इसलिए आप इन कैदियों से मिलने आने वाले लोगों की भीड़ की कल्पना कर सकते हैं। हमने एक हज़ार की क्षमता वाला एक होल्ड बनाया है जिसमें यहां लोग प्रतीक्षा कर सकता है। छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं के लिए एक फीडिंग रूम है। शौचालय हैं, एक कैफेटेरिया है, एक संपूर्ण पंजीकरण डेस्क और पंजीकरण काउंटर है। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को आसान बनाना है। उनके पास ऑनलाइन पंजीकरण है। हमने प्रतीक्षा कक्ष से सीधे जेल तक एक ढका हुआ रास्ता भी बनाया है ताकि जब उनकी बारी आए, तो वे अपनों से मिलने के लिए सीधे वहां से जेल जा सकें।"