Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

पुडुचेरी के CM एन. रंगासामी ने दिया इस्तीफा, NDA ने बरकरार रखी सत्ता

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेता एन. रंगासामी ने गुरुवार को उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन को लोक भवन में अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह कदम पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद उठाया गया है। पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सत्ता बरकरार रखी है। 30 सदस्यीय विधानसभा में एनआर कांग्रेस ने 12 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिलीं। एआईएडीएमके ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।

वहीं, डीएमके को 5 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिली। तमिलनाडु में शानदार शुरुआत करने वाली टीवीके ने भी पुडुचेरी में 2 सीटें जीतकर खाता खोला। एन. रंगासामी ने थट्टांचावडी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 10,024 वोट मिले और उन्होंने 4,441 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।एन. रंगासामी पुडुचेरी की राजनीति के वरिष्ठ नेता हैं और मई 2021 से केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।

इससे पहले भी वह 2001 से 2008 और 2011 से 2016 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2011 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस की स्थापना की थी। पुडुचेरी की राजनीति में उनका सफर कई दशकों तक फैला हुआ है और उन्होंने राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।