Breaking News

प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |   हैदराबादः मलेशिया से आ रहे एयर एशिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी     |   सिक्किम राज्य दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- विकास में केंद्र करता रहेगा सहयोग     |   आजम खान ने तनखैया बोल अफसर से साफ कराए थे जूते, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला     |   यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, एम्सटर्डम में भव्य स्वागत     |  

प्रियंका बिना पोर्टफोलियो के महासचिव, सचिन को भी मौका

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है. हालांकि वह महासचिव बनी रहेंगी, लेकिन उन्हें कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है. पार्टी ने उन्हें किसी भी राज्य की जिम्मेदारी नहीं सौंपी है. इसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका पर अटकलें शुरू हो गई हैं. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.

प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया. प्रियंका गांधी बिना किसी पोर्टफोलियो के ही महासचिव बनी रहेंगी. यूपी में प्रभारी रहते पार्टी की करारी हार के बाद प्रभारी पद छोड़ दिया. अब गांधी का किसी और राज्य का प्रभारी बनाकर बांधने की बजाय राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल होगा. वहीं, अविनाश पांडे मीडिया से दूरी रखने वाले संगठन के व्यक्ति माने जाते हैं. अखिलेश और जयंत के साथ समझौते में ईगो के बजाय लो प्रोफाइल रहकर अपना पक्ष मजबूती से सौम्यता के साथ रख सकते हैं.